लाइव न्यूज़ :

मुंबई में आयकर विभाग की छापेमारी में 184 करोड़ रुपए के कालेधन का पता लगा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर आयकर विभाग ने मुंबई के दो रियल एस्टेट कारोबारी समूहों और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के परिवार के कुछ सदस्यों के परिसरों पर छापा मारकर करीब 184 करोड़ रुपए की बेहिसाब सम्पत्ति का पता लगाया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आयकर विभाग के नीति निर्माण निकाय केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान में बताया कि मुंबई, पुणे, बारामती, गोवा और जयपुर के 70 परिसरों पर सात अक्टूबर को छापे मारे गए थे।

उसने कहा, ‘‘छापेमारी के दौरान मिले सबूतों से प्रथमदृष्ट्या बेहिसाब और बेनामी धन के कई बार लेन-देन का पता चला।’’

बयान में किसी का नाम बताए बिना कहा गया, ‘‘दोनों समूहों की करीब 184 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय के साक्ष्य मुहैया कराने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं।’’

पवार ने छापेमारी के दिन मीडिया से कहा था कि उनकी तीन बहनों के परिसरों पर भी आयकर ने छापेमारी की। उनकी एक बहन महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले और दो बहनें पुणे जिले में रहती हैं।

सीबीडीटी ने कहा कि छापेमारी के दौरान 2.13 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति और 4.32 करोड़ रुपए के गहने जब्त किए गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘छापेमारी की इस कार्रवाई के बाद इन कारोबारी समूहों द्वारा कई कंपनियों के साथ ऐसे लेन-देन का पता चला, जो प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत होते हैं।’’

सीबीडीटी ने दावा किया, ‘‘निधियों के स्रोत के प्रारंभिक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि फर्जी शेयर प्रीमियम, संदिग्ध असुरक्षित ऋण, कुछ सेवाओं के लिए अप्रमाणित अग्रिम राशि लेकर, मिलीभगत से मध्यस्थता सौदे करने आदि जैसे विभिन्न संदेहास्पद तरीकों से समूह में बेहिसाब धन आया।’’

बयान में कहा गया है कि विभाग ने ‘‘पाया कि महाराष्ट्र के एक प्रभावशाली परिवार की संलिप्तता से संदिग्ध स्रोतों के माध्यम से धन मुहैया कराया गया।’

इसमें कहा गया, ‘‘संदिग्ध तरीकों से मिले धन का इस्तेमाल मुंबई के एक मुख्य इलाके में कार्यालय की इमारत, दिल्ली के एक पॉश इलाके में फ्लैट, गोवा में रिसॉर्ट, महाराष्ट्र में कृषि भूमि और चीनी की मिलों जैसी विभिन्न पूंजियों में निवेश करने के लिए किया गया।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इन पूंजियों का बही-मूल्य करीब 170 करोड़ रुपए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू