लाइव न्यूज़ :

भाजपा राज में घोटालों के कारण बढ़ा विदेश में जमा ‘कालाधन’ : अखिलेश

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:00 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जून समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्विस बैंकों में जमा ‘काले धन’ में हुए इजाफे के लिए सत्तारूढ़ भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि इस पार्टी के शासन में हुए घोटालों के कारण ही विदेश में जमा काला धन बढ़ गया है।

अखिलेश ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में कहा, "भाजपा सरकार में विकास के काम शून्य के बराबर हैं... भाजपा राज में घोटालों के चलते ही विदेशों में जमा कालाधन बढ़ गया और देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) घाटे में चली गई है।"

गौरतलब है कि स्विट्जरलैंड के सेंट्रल बैंक द्वारा जारी सालाना आंकड़ों के मुताबिक स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का धन 20000 करोड़ रुपए को पार कर गया है जो पिछले 13 साल में सबसे ज्यादा है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने आरोप लगाया कि लोगों का विश्वास खो चुकी भाजपा अब अपने शासनकाल के आखिरी दौर में 'घोटालों की कमाई' में लग गई है। भ्रष्टाचार कतई अर्दाश्त नहीं करने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा खोखला साबित हुआ है।

सपा अध्यक्ष ने कई सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि बरेली के 49 परिषदीय विद्यालयों में सरकारी खाते से निकला भोजन छात्रों को मिला ही नहीं। इसके अलावा कानपुर में शादी अनुदान और पारिवारिक लाभ योजना में 6.50 करोड़ रूपए का घपला सामने आया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में परमिट नवीनीकरण में वसूले गये जुर्माने में 15 करोड़ रुपये का गबन हो गया। बरेली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बिना छात्राओं की उपस्थिति के भोजन, पानी, अन्य सुविधाओं के नाम पर 84 लाख रूपए का खर्च दिखा दिया गया। बरेली के अलावा प्रदेश के 17 जिलों में भी घपले होने की चर्चा है।

अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा के शासन काल में उत्तर प्रदेश की बदहाली की इबारत लिख दी गई है। जनता त्रस्त है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व भी अब समझने लगा है कि अगले विधानसभा चुनाव में उसका सत्ता से बाहर होना तय है और समाजवादी सरकार बनने वाली है।

उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पार्टी के अंदर ही विरोध के स्वर उभरने लगे हैं और दो जिम्मेदार मंत्रियों ने कह दिया कि चुनाव बाद केन्द्र तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा? प्रदेश की राजनीति में यह स्थिति हास्यास्पद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos