लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से उबरे मरीजों के फेफड़ों और पेट तक पहुंचा ब्लैक फंगस

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:14 IST

Open in App

इंदौर, नौ जून मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी का प्रकोप घटने के बाद ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) चिकित्सा जगत के सामने नयी चुनौती के रूप में उभर रहा है। रोगियों की नाक, मुंह, आंखों और मस्तिष्क के बाद फेफड़ों और पेट में भी ब्लैक फंगस संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।

परमार्थिक क्षेत्र के चोइथराम अस्पताल में पेट रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अजय जैन ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "पिछले एक हफ्ते के दौरान हमें ऐसे दो मरीज मिले जिनके पेट में ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये मरीज महीने भर के अंतराल में कोविड-19 से ठीक हुए हैं।"

उन्होंने बताया, "इनमें 62 वर्षीय पुरुष शामिल था जो हमारे पास आंतों की रुकावट और शौच न होने की शिकायत लेकर आया था। हमने जब उसका ऑपरेशन किया तो पाया कि उसकी छोटी आंत का तीन फीट लम्बा हिस्सा सड़ चुका था। इस हिस्से को काटकर बाहर निकालने के बाद जांच की गई जिसमें ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई।"

जैन ने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी।

पेट रोग विशेषज्ञ ने बताया कि दूसरे मामले में 44 वर्षीय पुरुष मल के साथ लगातार खून आने की शिकायत के साथ अस्पताल पहुंचा था। उन्होंने बताया, "जांच में इस मरीज की छोटी आंत के पहले हिस्से में काले रंग का बड़ा छाला दिखा और आंत की दीवार गली नजर आई। ऑपरेशन के दौरान पता चला कि ब्लैक फंगस मरीज के अग्नाशय में भी प्रवेश कर चुका है।"

उन्होंने बताया कि सर्जरी के बाद इस मरीज के पेट से ब्लैक फंगस संक्रमण हटाया गया और उसकी हालत फिलहाल ठीक है।

इस बीच, श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) के छाती रोग विभाग के प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया, "हमारे अस्पताल के दो मरीजों के पेट में ब्लैक फंगस संक्रमण मिला है, जबकि आठ अन्य रोगियों के फेफड़ों में यह संक्रमण पाया गया है। कोविड-19 से उबरे मरीजों में यह नयी समस्या सामने आ रही है।"

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थानीय अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 500 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। इनमें इंदौर के अलावा राज्य के अन्य जिलों के मरीज भी शामिल हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोविड-19 के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,363 की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है