लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस के मरीज भी नकदरहित सर्जरी योजना का लाभ उठा सकते हैं : जैन

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली आरोग्य कोष की नकदरहित सर्जरी योजना का विस्तार ब्लैक फंगस या म्यूकरमाइकोसिस के मरीजों के इलाज तक कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 27 मार्च को इसे महामारी घोषित कर दिया था।

जैन ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली सरकार ने दिल्ली आरोग्य कोष की अपनी नकदरहित सर्जरी योजना का विस्तार म्यूकरमाइकोसिस के इलाज के लिए कर दिया है। दिल्ली सरकार के अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस का इलाज करा रहे दिल्ली के निवासियों को इलाज के लिए इस नकदरहित योजना के तहत चयनित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है।’’

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में छह जुलाई तक ब्लैक फंगस के 952 मरीजों का इलाज चल रहा था। साथ ही छह जुलाई तक ब्लैक फंगस के 1,650 मामले दर्ज किए गए।

सरकार दिल्ली आरोग्य कोष के तहत सरकारी अस्पतालों में किसी भी बीमारी के इलाज के लिए जरूरतमंद मरीजों को पांच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मुहैया कराती है। केवल दिल्ली के निवासी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह