लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस: पुणे के ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 से उबरे लोगों की जांच के आदेश

By भाषा | Updated: May 24, 2021 09:59 IST

Open in App

पुणे, 24 मई पुणे जिला प्रशासन ने ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 से उबरे लोगों की जांच करने का निर्देश दिया है।

रविवार को जारी किए आदेशानुसार, जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभागों को 15 अप्रैल के बाद कोविड-19 से उबरे लोगों की सूची बनाने और 24 से 27 मई के बीच ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के संभावित मामलों की जांच करने का निर्देश दिया है।

‘म्यूकरमाइकोसिस’ को ‘ब्लैक फंगस’ भी कहा जाता है और यह एक दुर्लभ गंभीर संक्रमण है, जो कोविड-19 के कई मरीजों में पाया जा रहा है।

महाराष्ट्र में पुणे जिले में अभी तक ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के 300 से अधिक मामले सामने आए हैं।

आदेश के अनुसार, ‘‘ जांच के दौरान अगर ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के संभावित मामले सामने आए, तो उनकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाए, बीमारी की पुष्टि होने पर मरीज को आवश्यक दवाई दी जाए और उपचार/सर्जरी के लिए आगे भेजा जाए।’’

उसके अनुसार, जिन तहसील में केविड-19 से उबरे मरीजों की संख्या अधिक है, वहां जांच के लिए अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की जाएा।

जिला प्रशासन ने ‘म्यूकरमाइकोसिस’ के उपचार और उसकी दवाई के सुचारू एवं समान वितरण के लिए एक नियंत्रण कक्ष पहले ही स्थापित कर दिया है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गत बृहस्पतिवार को बताया था कि राज्य में ‘म्यूकरमाइकोसिस’ से अभी तक 90 लोगों की मौत हुई है और फिलहाल चिंता का प्रमुख विषय यही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया