लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस : मध्य प्रदेश में कोविड-19 रोगियों की नेज़ल एंडोस्कोपी की जाएगी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 17:00 IST

Open in App

भोपाल, 19 मई मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में ‘ब्लैक फंगस’ यानी म्यूकरमाइकोसिस के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कोविड रोगियों की नेज़ल एंडोस्कोपी का अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य ब्लैक फंगस बीमारी को प्राथमिक स्तर पर पहचान कर रोकथाम करना एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराना है।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने सारंग का हवाला देते हुए कहा, ‘प्रदेश में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुये कोविड मरीजों की नेज़ल एंडोस्कोपी का अभियान प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है, ताकि ब्लैक फंगस बीमारी की प्राथमिक स्तर पर पहचान कर रोकथाम एवं त्वरित उपचार किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत, अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की निःशुल्क नेज़ल एंडोस्कोपी की जा सकेगी।

नेज़ल एंडोस्कोपी एक प्रक्रिया है जिससे एंडोस्कोप के जरिए नाक के अंदर की जांच की जाती है और पता लगाया जाता है कि साइनस मार्ग रूका हुआ तो नहीं है।

सारंग ने बताया कि कोविड-19 का इलाज करवा रहे या ठीक हुए व्यक्तियों में दुर्लभ ‘ब्लैक फंगस संक्रमण पाया जा रहा है और मध्य प्रदेश में अब तक इसके 573 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज एवं जिला अस्पतालों में उपचाराधीन रोगियों और संक्रमण से उबर चुके लोगों के लिए निःशुल्क नेज़ल एंडोस्कोपी की सुविधा प्रारंभ की जा रही है।

सारंग ने बताया कि इस अभियान के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपी जांच के लिए आवश्यक उपकरण की संख्या बढाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि कान, नाक, एवं गला के विशेषज्ञ की सोसाइटी ने भी प्राइवेट अस्पतालों एवं क्लीनिक में पोस्ट कोविड के मरीजों की एंडोस्कोपी जांच के लिए अगले 15 दिन का निःशुल्क अभियान चलाए जाने की सहमति दी है। इस अभियान को मूर्त रूप देने और सफल बनाने के लिये निजी चिकित्सा संस्थानों के वास्ते प्रत्येक शहर में एक समन्वयक भी नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के इलाज के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के पाँच मेडिकल कॉलेजों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर तथा रीवा में इसका नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था की गई है। ब्लैक फंगस के उपचार के लिये कार्यबल का गठन भी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया