लाइव न्यूज़ :

केरल में ब्लैक फंगस से संक्रमित व्यक्ति की आंख निकाली गई

By भाषा | Updated: May 19, 2021 23:48 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 19 मई केरल के तिरूर में कोविड-19 से मुक्त हो चुका एक मरीज ब्लैक फंगस से संक्रमित हो गया जिसके बाद उनकी एक आंख निकालनी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों को फंगस को मस्तिष्क तक पहुंचने से रोकने के लिए उनकी एक आंख निकाली पड़ी।

उन्होंने बताया कि मरीज को कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद 25 अप्रैल को मंजेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

तिरूर के पास एलूर के रहने वाले 62 वर्षीय मरीज को निमोनिया भी हो गया था लेकिन वह हाल में इससे ठीक हो गए थे।

बहरहाल, कोविड के बाद वह घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे तब उनके सिर और चेहरे पर तेज दर्द हुआ।

उन्हें पांच मई को कोट्टक्कल के आंखों के क्लीनिक ले जाया गया और बाद में पिछले हफ्ते कोझीकोड के एमआईएमएस रेफर कर दिया गया।

एमआईएमएस अस्पताल के सीईओ फरहान ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीज को एक हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और संक्रमण को उनके मस्तिष्क तक पहुंचने से रोकने के लिए डॉक्टरों को उनकी बाई आंख निकालनी पड़ी।

वह लंबे समय से मधुमेह से पीड़ित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो