लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस: मप्र के दमोह, बालाघाट में चार लोगों की मौत, इंजेक्शन की कमी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:51 IST

Open in App

भोपाल, 21 मई मध्यप्रदेश के दमोह और बालाघाट जिले में शुक्रवार को चार लोगों की ब्लैक फंगस यानी म्यूकोरमाइकोसिस से मौत हो गयी। ये सभी मरीज कोविड-19 से ठीक होने के बाद इस बीमारी के चपेट में आये थे। वहीं, इस बीमारी के इलाज में उपयोग में आने वाले इंजेक्शन की कमी प्रदेश में बनी हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि दमोह के दीपक सोनी (39) और नितिन जैन (30) दोनों की कोविड-19 से ठीक होने के बाद बृहस्पतिवार को ब्लैक फंगस संक्रमण से मौत हो गई। जबकि बालाघाट के रहने वाले शेषराम कुचलही (38) और चिनू लालवानी (42) की भी इस बीमारी से मौत हो गई।

दमोह के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ विशाल शुक्ला ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सोनी की नागपुर में जबकि जैन की दमोह के अस्पताल में मौत हुई है। ब्लैक फंगस के चार अन्य मरीजों को इलाज के लिये भोपाल भेजा गया है।

बालाघाट जिले के लांजी प्रखंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप गेदाम ने बताया कि बृहस्पतिवार को बालाघाट जिला अस्पताल में शेषराम की मौत हो गई।

बालाघाट के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे ने बताया कि 10 दिन के इलाज के बाद बुधवार को नागपुर के एक अस्पताल में लालवानी की मौत हो गई।

दमोह एवं बालाघाट के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने स्वीकार किया कि उनके जिलों में ब्लैक फंगस के रोगियों के इलाज के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले एम्फीटेरिसिन-बी इंजेक्शन नहीं थे।

इससे पहले, बृहस्पतिवार को कोविड-19 आपदा प्रबंधन समूहों से ऑनलाइन बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, ‘‘ब्लैक फंगस का उपचार महंगा है और देश में एंटी फंगल इंजेक्शन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध नहीं है। उनका आयात किया रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos