लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 15 वर्षीय किशोर में ब्लैक फंगस का पता चला

By भाषा | Updated: May 22, 2021 21:04 IST

Open in App

अहमदाबाद, 22 मई गुजरात के अहमदाबाद में 15 वर्षीय एक किशोर में म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण का पता चला है जो एक सप्ताह पहले ही कोविड-19 से ठीक हुआ था। यह जानकारी उस किशोर का इलाज करने वाले एक डॉक्टर ने शनिवार को दी।

शहर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अभिषेक बंसल ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार अहमदाबाद में किसी बच्चे में म्यूकोरमाइकोसिस का यह पहला मामला हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘उक्त किशोर को 14 अप्रैल को कोरोना वायरस के लक्षणों के साथ यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह बाद में संक्रमण की पुष्टि के बाद 10 दिनों के लिए आईसीयू में था। उसे ऑक्सीजन, रेमेडिसविर के साथ-साथ स्टेरॉयड भी दिया गया और 24 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक सप्ताह बाद उसमें नये लक्षण दिखने शुरू हुए जैसे दांतों दर्द और तालू में एक छोटा अल्सर, जो अंततः म्यूकोरमाइकोसिस बन गया।’’

बंसल ने कहा, ‘‘उसकी सर्जरी करनी पड़ी जिसमें जिसमें उसका दाएं हिस्से का तालु और दाहिनी ओर के ऊपर के दांत हटा दिए गए और उसकी साइनस साफ की गई। उसकी हालत स्थिर है और उसे अगले तीन से चार दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जानी चाहिए। मेरी जानकारी में यह अहमदाबाद में किसी बच्चे में म्यूकोरमाइकोसिस का यह पहला मामला है।’’

केंद्र के अनुसार, गुजरात में म्यूकोरमाइकोसिस के 2,281 मामले हैं, जो देश के किसी भी राज्य में सबसे अधिक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?