लाइव न्यूज़ :

झारखंड में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया गया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:11 IST

Open in App

रांची, 22 जून झारखंड सरकार ने म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस को महामारी घोषित है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार ब्लैक फंगस का महामारी के रूप में इलाज करने के लिए राज्य में नियम बनाये जा रहे हैं। फैसले के अनुसार अब ब्लैक फंगस के संदिग्ध और पुष्ट मामलों का महामारी के प्रावधानों के तहत इलाज होगा। निजी और सरकारी अस्पतालों को इससे संबंधित दिशा-निर्देश शीघ्र ही जारी किए जाएंगे।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि महामारी रोग अधिनियम 1897 तथा झारखंड महामारी रोग (कोविड-19) विनियमन 2020 के आलोक में झारखंड महामारी रोग ‘म्यूकरमाइकोसिस’ विनियमन 2021 को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी। इससे पहले राज्य में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 15 जून को मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस को राज्य में महामारी घोषित करने के निर्देश जारी किये थे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में ब्लैक फंगस के 54 संदिग्ध मामले हैं जिनकी पुष्टि होना बाकी है। साथ ही ब्लैक फंगस के 52 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह