लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस को हरियाणा में अधिसूचित रोग घोषित किया गया: विज

By भाषा | Updated: May 15, 2021 16:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 मई हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार को कहा कि राज्य में ब्लैक फंगस को अधिसूचित रोग घोषित कर दिया है।

विज ने यहां एक वक्तव्य में कहा कि अब यदि इस बीमारी के मामले सामने आते हैं तो डॉक्टरों को संबंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को इसकी जानकारी देनी होगी।

म्यूकरमाइकोसिस के नाम से जाना जाने वाला ब्लैक फंगस संक्रमण म्यूकर नामक फंगस के कारण होता है।

विज ने कहा कि यदि राज्य के किसी सरकारी या निजी अस्पताल में कोई रोगी ब्लैक फंगस से पीड़ित पाया जाता है तो इसकी जानकारी संबंधित सीएमओ को देनी होगी ताकि बीमारी की रोकथाम के लिये उचित कदम उठाए जा सकें।

पीजीआईएमएस, रोहतक के वरिष्ठ चिकित्सक प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे सभी चिकित्सकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करेंगे और उन्हें ब्लैक फंगस के इलाज के बारे में बताएंगे।

हाल में कई राज्यों में विशेष रूप से मधुमेह से पीड़ित कोविड-19 के कई रोगियों को म्यूकरमाइकोसिस होने के मामले सामने आए हैं।

इस महीने की शुरुआत में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वी के पॉल ने कोविड-19 से म्यूकरमाइकोसिस होने की बात से इनकार करते हुए कहा था कि हालात पर नजर रखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता