लाइव न्यूज़ :

कोरोना के ठीक हुए मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले चिंताजनक: गहलोत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:53 IST

Open in App

जयपुर, 13 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना के ठीक हो चुके मरीजों में ब्लैक फंगस बीमारी के मामले सामने आने पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

गहलोत ने ट्वीट किया,' राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) बीमारी के मामले सामने आना बहुत चिन्ताजनक है। ऐसी जानकारी मिली है कि यह बीमारी कोरोना से ठीक हुए मधुमेह के रोगियों में अधिक हो रही है।'

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इसे गंभीरता से लेकर इसकी रोकथाम के लिए अनुसंधान करवाना चाहिए तथा साथ ही इस बीमारी की रोकथाम व इलाज में काम आने वाली जरूरी दवाइयों एवं इंजेक्शन जैसे एम्फोटिसिरिन की व्यवस्था भी कर लेनी चाहिए जिससे इसकी कमी ना हो।

इसके अलावा गहलोत ने विभिन्न राज्यों द्वारा कोरोना वायरस प्रतिरक्षण के टीके खरीदने के लिए अलग अलग निविदाएं जारी करने का मुद्दा फिर उठाया है। उन्होंने ट्वीट किया,' देश में टीकों की कमी से अब तक 11 राज्य टीके खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं निकाल चुके हैं। इससे राज्यों को अलग-अलग कीमत पर टीके मिलेंगे।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा यह होता कि भारत सरकार वैश्विक निविदा निकालती व राज्यों को योजनाबद्ध तरीके से टीके उपलब्ध करवाती क्योंकि सम्पूर्ण टीकाकरण से ही कोरोना की तीसरी लहर से बचा जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल