लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ब्लैक फंगस के कुल मामले बढ़कर 3,876 हुए

By भाषा | Updated: July 12, 2021 19:50 IST

Open in App

अमरावती, 12 जुलाई आंध्र प्रदेश में रविवार को म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के कुल मामले 3,876 हो गए और इससे अब तक 324 लोगों की मौत हो चुकी है।

सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि 2,500 मरीजों के ठीक होने के बाद ब्लैक फंगस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब घटकर 1,052 रह गई है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक ब्लैक फंगस से संक्रमित मरीजों की 1,671 सर्जरी की जा चुकी है।

मामलों में गिरावट की प्रवृत्ति का संकेत देने वाले आंकड़ों से पता चला है कि पिछले सप्ताह म्यूकरमाइकोसिस के 206 नए मामले सामने आए, जबकि उसके पिछले सप्ताह 341 मामले आए थे।

बीमारी से होने वाली मौतों की संख्या भी घटी है। पिछले सप्ताह 29 मौतें हुईं, जबकि उसके पिछले हफ्ते 65 मौतें हुई थीं।

ब्लैक फंगस के कुल 626 मामलों के साथ गुंटूर जिला अब राज्य में शीर्ष पर है, जिनमें से 242 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है।

कृष्णा जिले में अब तक 586 मामले सामने आए हैं, इसके बाद चित्तूर में 568, अनंतपुरमू में 485, पूर्वी गोदावरी में 337, विशाखापत्तनम में 328, कुरनूल में 275, कडप्पा में 249, प्रकाशम में 194 और श्रीकाकुलम में 121 मामले आए हैं।)

एसपीएस नेल्लोर में 61, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी में 23-23 मामले आए हैं।

विजयनगरम में अब ब्लैक फंगस का कोई मामला नहीं बचा है क्योंकि यहां एक सप्ताह में कोई नया मामला सामने नहीं आया।

म्यूकरमाइकोसिस से सबसे अधिक 65 मौतें चित्तूर में हुई हैं, इसके बाद अनंतपुरमु में 43, पूर्वी गोदावरी में 41, कृष्णा में 35, कुरनूल में 31, विशाखापत्तनम में 30, गुंटूर में 20, श्रीकाकुलम में 18, प्रकाशम में 16 और कडप्पा में 15 मामले आए हैं।

पश्चिम गोदावरी में आठ मौतें हुईं, जबकि एसपीएस नेल्लोर और विजयनगरम में एक-एक मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे