लाइव न्यूज़ :

ब्लैक फंगस : एम्फोटेरिसिन-बी का इंजेक्शन लगने के बाद ठंड से कांपने लगे 40 प्रतिशत मरीज

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:46 IST

Open in App

इंदौर, आठ जून मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) वॉर्ड में भर्ती करीब 40 प्रतिशत मरीज हिमाचल प्रदेश के एक दवा संयंत्र में बना एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाए जाने के बाद ठंड से कांपने लगे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को यह इंजेक्शन लगाने का सिलसिला एहतियात के तौर पर रोक दिया है।

गौरतलब है कि एमवायएच, राज्य में ब्लैक फंगस का इलाज करने वाला सबसे व्यस्त अस्पताल है जहां इंदौर के अलावा अन्य जिलों के मरीज भी भर्ती हैं।

यह अस्पताल शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध है। महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "एमवायएच के ब्लैक फंगस वॉर्ड में भर्ती करीब 200 लोगों को शनिवार को लाइऑफिलाइज्ड (हिम शुष्कन विधि से तैयार) एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की एक-एक खुराक दी गई थी। इनमें से लगभग 80 मरीजों ने तेज ठंड लगने की शिकायत की, जबकि अन्य लोगों को इससे कोई तकलीफ नहीं हुई।"

दीक्षित ने बताया, "हिमाचल प्रदेश के एक दवा संयंत्र में तैयार एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के इस प्रभाव के बाद हमने मरीजों को इसे लगाना एहतियात के तौर पर रोक दिया है। हमें इस संयंत्र में तैयार एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की 3,000 शीशियां मिली थीं।"

डीन ने हालांकि यह भी कहा कि यह तथ्य पहले से ज्ञात है कि एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 30 से 70 प्रतिशत मरीजों में बुखार, ठंड लगने और शरीर अकड़ने सरीखे प्रभाव सामने आ सकते हैं।

बहरहाल, राज्य के अन्य इलाकों में भी ब्लैक फंगस के मरीजों पर एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन लगाए जाने के बाद अलग-अलग प्रभाव सामने आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सागर स्थित शासकीय बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती 27 मरीज यह इंजेक्शन लगाए जाने के बाद हल्के बुखार, कंपकंपी और उल्टी होने की शिकायत कर चुके हैं।

इस बीच, विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों पर एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के प्रभावों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, "उच्चस्तरीय जांच के जरिये पता लगाया जाना चाहिए कि संबंधित मरीजों को दिए गए एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शनों की गुणवत्ता कैसी थी? यह जांच पूरी होने तक हिमाचल प्रदेश की संबंधित दवा इकाई से नयी खेप नहीं खरीदी जानी चाहिए।"

अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन-बी के 12,240 इंजेक्शनों की खेप इंजेक्शन शुक्रवार को विशेष विमान से इंदौर पहुंची थी। ये इंजेक्शन हिमाचल प्रदेश के बद्दी की एक दवा इकाई से खरीदे गए और इन्हें मध्य प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी