लाइव न्यूज़ :

काला हिरण शिकार मामला: अदालत ने सलमान खान को छह फरवरी को पेश होने को कहा

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:29 IST

Open in App

जोधपुर, 16 जनवरी (भाषा स्थानीय जिला एवं सत्र अदालत ने अभिनेता सलमान खान को छह फरवरी को उसके समक्ष पेश होने को कहा है। अदालत ने अभिनेता को शनिवार को पेश होने से छूट दी।

खान को एक निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका की सुनवाई के सिलसिले में शनिवार को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था, जिसमें उन्हें पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।

अभिनेता के वकील निशांत बोरा ने कहा, ‘‘हमने एक अर्जी सौंपी जिसमें महामारी की स्थिति और यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा को संभावित खतरे पर विचार करते हुए उन्हें पेश होने से छूट दिये जाने का अनुरोध किया गया।’’

इसकी अनुमति देते हुए, सत्र न्यायाधीश देवेंद्र कछवाहा ने खान को छह फरवरी को सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

एक निचली अदालत ने जोधपुर में एक और दो अक्टूबर, 1998 को दो काले हिरणों का शिकार करने के लिए मार्च, 2018 में खान को पांच साल कैद की सजा सुनाई थी, जबकि सह-आरोपियों सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, नीलम तथा तब्बू और एक स्थानीय व्यक्ति दुष्यंत सिंह को मामले में बरी कर दिया था।

खान ने सजा सुनाये जाने संबंधी फैसले को चुनौती दी थी जबकि राजस्थान सरकार ने सत्र अदालत में मामले में अन्य आरोपियों को बरी किये जाने को चुनौती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण