लाइव न्यूज़ :

विफल रहा संयुक्त किसान मोर्चे का ‘काला दिवस’: भाजपा

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई भाजपा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के छह महीने पूरा होने पर आयोजित ‘‘काला दिवस’’ पूर्णत: विफल रहा और 12 विपक्षी दलों द्वारा इसका समर्थन किए जाने के बाद यह आंदोलन अपनी पवित्रता खो बैठा है।

भाजपा किसान मोर्चा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी के कार्यकर्ता जहां एक तरफ देश भर में सेवा ही संगठन के तहत ‘हेल्प डेस्क’ लगा कर लोगों की सेवा व सहयोग कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ऐसे आयोजनों के जरिए कोरोना संक्रमण को बढ़ावा दे रहा है।

किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनोज यादव ने कहा, ‘‘तथाकथित किसान नेता कोरोना के ‘सुपर स्प्रेडर’ बन रहे हैं और पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को गांव गांव तक फैला रहे हैं।’’

ज्ञात हो कि केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने आंदोलन के छह माह पूरे होने पर बुधवार को ‘काला दिवस’ मनाया और इस दौरान सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर प्रदर्शन स्थलों के साथ ही पंजाब और हरियाणा में किसानों ने काले झंडों के साथ मार्च किया, पुतले फूंके और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रशासन ने लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से हालात और लागू लॉकडाउन के मद्देनजर इकट्ठे नहीं होने की अपील की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट