लाइव न्यूज़ :

CDS रावत के क्रैश हुए हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्स मिला, दुर्घटना के कारणों का चलेगा पता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2021 11:11 IST

विंग कमांडर आर. भारद्वाज के नेतृत्व में वायु सेना के अधिकारियों की 25 विशेष टीम ने ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। टीम सुबह से ही तलाशी अभियान चला रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देबरामद हुआ क्रैश हेलीकॉप्टर का ब्लैक बॉक्सहेलीकॉप्टर के क्रैश होने के कारणों का चल सकेगा पता

कुन्नूर: तमिलनाडु में कुन्नूर के पास चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया गया है। ब्लैक बॉक्स की फोरेंसिक जांच से यह भी पता चल सकेगा कि क्या हेलीकॉप्टर क्रैश होने के क्या कारण थे।

विंग कमांडर आर. भारद्वाज के नेतृत्व में वायु सेना के अधिकारियों की 25 विशेष टीम ने ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। टीम सुबह से ही तलाशी अभियान चला रही थी।

वहीं आज सुबह ही भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और तमिलनाडु के डीजीपी सी शैलेंद्र बाबू ने हेलीकॉप्टर क्रैश की साइट का मुआयना किया था और ब्लैक बॉक्स खोजे जाने का दायरा बढ़ाने का आदेश दिया था। ब्लैक बॉक्स की तलाशी का दायरा दुर्घटनास्थल से 300 मीटर दूर से बढ़ाकर एक किलोमीटर तक कर दिया था जिसके बाद इसे बरामद कर लिया गया।

बता दें कि बुधवार को जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोगों के साथ भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने सुलूर हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, जो कुन्नूर में उतरने से कुछ मिनट पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस हादसे में एक मात्र सख्स जिंदा बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। ब्लैक बॉक्स के माध्यम से हेलीकॉप्टर की अंतिम उड़ान स्थिति और अन्य पहलुओं के बारे में डेटा मिल सकता है। 

वहीं दिल्ली कैंट में शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर के गुरुवार शाम तक सैन्य विमान से दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।

जनरल रावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली छावनी में किया जाएगा। इससे पहले सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक लोगों को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके घर पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार की यात्रा कामराज मार्ग से शुरू होकर बराड़ स्क्वायर श्मशान घाट तक जाएगी।

टॅग्स :बिपिन रावतदिल्लीIAF
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां