लाइव न्यूज़ :

ट्रैक्टर रैली के दौरान हिंसा के बाद नोएडा में बीकेयू का धरना समाप्त, नेताओं ने तोमर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 01:26 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 28 जनवरी भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपने प्रदर्शन को समाप्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

वह पिछले 58 दिनों से दलित प्रेरणा स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे।

भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने भी बुधवार को चिल्ला बॉर्डर पर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त कर दिया था। दोनों किसान संगठनों ने दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद अपने संगठनों को प्रदर्शन से अलग कर लिया है।

भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हुई हिंसक घटना से वह काफी आहत हैं।

बीकेयू (लोक शक्ति) ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की और कहा कि गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के मद्देनजर उन्होंने अपना विरोध समाप्त कर दिया ।

बीकेयू (लोक शक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह ने बैठक के बाद पीटीआई-भाषा से कहा, "हम गणतंत्र दिवस पर हुई घटना की निंदा करते हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए और राष्ट्रहित में हमने मंत्री से कहा कि हम अपना विरोध वापस ले रहे हैं।”

बीकेयू (एकता) के नेताओं ने भी तोमर से मुलाकात की और किसानों के विरोध के हिंसक होने पर चिंता जताई तथा गतिरोध खत्म करने के लिए फिर से बातचीत शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है