लाइव न्यूज़ :

बीकेयू सदस्य ने उत्तर प्रदेश में कृषि पर गठित आयोग से दिया इस्तीफा

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:19 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 25 फरवरी भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार को योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए गठित एक आयोग से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया कि वह केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों से नाराज हैं।

उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य धर्मेन्द्र मलिक ने यह भी आरोप लगाया कि आयोग पिछले साढ़े तीन वर्षों में एक भी बैठक आयोजित करने में विफल रहा।

राज्य सरकार ने 2017 में 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से आयोग का गठन किया था।

एक प्रेस विज्ञप्ति में, मलिक ने कहा कि किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार "समाधान खोजने में विफल" रही है।

मलिक बीकेयू के मीडिया प्रभारी भी हैं।

उन्होंने दावा किया कि आयोग ने किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार को अभी तक कोई सुझाव नहीं दिया है।

मलिक ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को अपना त्याग पत्र भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान