लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो चलाएगा 20 दिवसीय ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कई कल्याणकारी कार्यक्रम और जागरूकता अभियान चलाएगा, साथ ही देश भर में ‘‘नव भारत मेला’’ भी आयोजित करेगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भाजयुमो की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में कहा गया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर वह 20 दिनों का ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान आरंभ करेगा और सात अक्टूबर को इसका समापन होगा।

इसके तहत भाजयुमो की हर जिला इकाई ‘‘नव भारत मेला’’ का आयोजन करेगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात साल के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का प्रचार किया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, रक्त दान शिविर लगाए जाएंगे और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

भाजयुमो के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा, ‘‘भाजयुमो प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाता रहा है और इसके तहत देश भर में सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस बार सेवा सप्ताह के रूप में भाजयुमो एक सप्ताह तक कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।’’

उन्होंने कहा कि इस बार कार्यक्रमों का विस्तार 20 दिनों के लिए किया गया है क्योंकि प्रधानमंत्री सार्वजनिक कार्यालय में दो दशक पूरा कर रहे हैं। वह 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और पिछले सात साल से प्रधानमंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू