लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भाजयुमो नेता की गोली मारकर हत्या ,एक आरोपी पकड़ा गया

By भाषा | Updated: October 18, 2021 19:54 IST

Open in App

रायगंज (पश्चिम बंगाल), 18 अक्टूबर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 37 वर्षीय एक नेता की उनके घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी गयी । पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सना अख्तर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे भाजपा की युवा शाखा के स्थानीय नेता मिथुन घोष पर गोली चलायी गयी और उन्हें घायल दशा में एक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

उन्होंने बताया कि घोष दो अन्य व्यक्तियों के साथ बाहर गये थे और कुछ हथियार लाये थे, उन्हीं हथियारों में से एक से उन पर गोली चलायी गयी।

अख्तर ने कहा, ‘‘ अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कैसे घटी। यह भी ज्ञात नहीं है कि वह दो आग्नेयास्त्र क्यों लाये थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

घोष के चचेरे भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि जिन दो लोगों के साथ मिथुन रविवार को बाहर गये थे, वे ही इस हत्या में शामिल है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश चल रही है।

स्थानीय भाजपा नेताओं ने दावा किया कि मिथुन घोष की हत्या के पीछे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का हाथ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग