लाइव न्यूज़ :

भाजयुमो नेता पामेला ड्रग्स मामले में गिरफ्तार, पार्टी के सहयोगियों पर साजिश रचने का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:00 IST

Open in App

कोलकाता, 20 फरवरी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार भाजपा की युवा शाखा की नेता पामेला गोस्वामी ने शनिवार को पार्टी के सहयोगी राकेश सिंह पर इसकी साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच सीआईडी से कराने की भी मांग की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश सचिव पामेला ने सिंह को गिरफ्तार करने की भी मांग की।

गौरतलब है कि पामेला को उनके एक मित्र प्रदीप कुमार डे और उनके (पामेला के) निजी सुरक्षा गार्ड के साथ शुक्रवार को कोलकाता के न्यू अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक पामेला के थैले और कार में लाखों रुपये मूल्य के 90 ग्राम कोकीन कथित तौर पर पाये जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पामेला ने शहर की अदालत से लॉक-अप में ले जाए जाने के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सीआईडी जांच चाहती हूं। भाजपा के राकेश सिंह, जो कैलाश विजयवर्गीय के सहयोगी हैं, को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह (मेरे खिलाफ) एक साजिश है।’’

वहीं, भाजपा की प्रदेश कमेटी के सदस्य सिंह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और कोलकाता पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है तथा पामेला को सिखा-पढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि वह एक साल से अधिक समय से पामेला के संपर्क में नहीं थे और किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं संलिप्त हूं तो वे मुझे या कैलाश विजयवर्गीय या अमित शाह को बुला सकते हैं। मुझे लगता है कि पुलिस ने उसे सिखाया-पढ़ाया है। ’’

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि पूरा प्रकरण भाजपा के असली चेहरे को दर्शाता है।

पार्टी महासचिव एवं राज्य में मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा, ‘‘इससे पहले, उनकी (भाजपा की) एक नेता बच्चों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुई थीं। अब एक अन्य नेता ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुई हैं। इससे सिर्फ यही साबित होता है कि भाजपा और उसके नेताओं का असली चेहरा क्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित