भाजयुमो ने युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:06 IST2021-07-22T21:06:44+5:302021-07-22T21:06:44+5:30

BJYM launches 'Be Like an Olympian' campaign to inculcate sportsman values among youth | भाजयुमो ने युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया

भाजयुमो ने युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया

नयी दिल्ली, 22 जुलाई टोक्यो ओलंपिक से पहले, भाजपा की युवा शाखा ने बृहस्पतिवार को देश के युवाओं में खिलाड़ियों के मूल्यों को विकसित करने के लिए 'बी लाइक एन ओलंपियन' अभियान शुरू किया।

इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की उपस्थिति में की।

अभियान का विवरण साझा करते हुए सूर्या ने कहा कि यह आठ अगस्त तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में दौड़ना, साइकिल चलाना और तैराकी जैसी 16 गतिविधियां होंगी और जो लोग लगातार 16 दिनों तक इन गतिविधियों को करेंगे उन्हें वर्चुअल तरीके से स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

इस अभियान के लिए एक समर्पित वेबसाइट भी शुरू की गई है।

इसका शुभारंभ करते हुए ठाकुर ने कहा कि यह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक रचनात्मक अभियान है।

उन्होंने कहा कि 127 एथलीटों वाली सबसे बड़ी भारतीय टुकड़ी टोक्यो ओलंपिक में भाग ले रही है।

मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने खेलो इंडिया अभियान की मदद से देश में खेल की संस्कृति स्थापित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJYM launches 'Be Like an Olympian' campaign to inculcate sportsman values among youth

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे