लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों की धमकी के बाद भाजपा के बारामुल्ला यूथ विंग अध्यक्ष ने दे दिया इस्तीफा

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 12, 2020 16:32 IST

आतंकी संगठन ने यह धमकी बांडीपोरा में पोस्टरों के जरिए दी है। पुलिस ने पोस्टरों को जब्त कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने अधिकारिक तौर पर बांडीपोरा में मिले धमकी भरे पोस्टरों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है।बांडीपोरा व उसके साथ सटे इलाकों में रहने वाले भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है।तहरीक उल मुजाहिदीन ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से दूर रहने को कहा है।

जम्मू: आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने शनिवार को वादी में भाजपा से जड़े नेताओं को भाजपा छोड़ने का फरमान सुनाया था। नतीजा भी सामने है। भाजपा के बांडीपोरा के यूथ विंग के अध्यक्ष मारूफ बट ने इस्तीफा भी दे दिया। फरमान न मानने वालों को वसीम वारी जैसे अंजाम के लिए तैयार रहने की धमकी भी दी है।

आतंकी संगठन ने यह धमकी बांडीपोरा में पोस्टरों के जरिए दी है। पुलिस ने पोस्टरों को जब्त करते हुए इन्हें जारी करने वाले तत्वों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है।

पुलिस ने वादी के विभिन्न इलाकों में विशेषकर बांडीपोरा व उसके साथ सटे इलाकों में रहने वाले भाजपा नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ा दी है। पर वादी के भाजपा नेताओं में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने अधिकारिक तौर पर बांडीपोरा में मिले धमकी भरे पोस्टरों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया है, लेकिन एक अधिकारी ने कहा कि यह पोस्टर किसी की शरारत भी हो सकते हैं। फिलहाल, मामला दर्ज किया गया है और सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वादी में विशेषकर बांडीपोरा व उसके साथ सटे इलाकों में रहने वाले भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाई गई है।

सुरक्षा दिए जान के बाद भी दहशत में भाजपा नेता-

कुछ भाजपा नेताओं को सुरक्षित जगहों पर आवासीय सु़विधा भी दी गई है। पर यह कवायद भाजपा नेताओं में हिम्मत नहीं भर पाई जिसके परिणाम में भाजपा के मारूफ बट ने त्यागपत्र दे दिया। मारूफ बारामुल्ला के भाजपा के यूथ विंग का अध्यक्ष था।

जानकारी के अनुसार, बांडीपोरा में स्थानीय लोगों ने कई जगहों पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन द्वारा जारी पोस्टरों को देखा। ये पोस्टर स्थानीय मस्जिदों की दीवारों और उनके पास पास के इलाकों में बिजली के खंभों पर भी चिपके पाए गए। इन पोस्टरों के पाए जाने से लोगों में डर पैदा हो गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर पोस्टर अपने कब्जे में ले लिए।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इन पोस्टरों में तहरीक उल मुजाहिदीन ने लोगों को भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से दूर रहने को कहा है। आतंकी संगठन ने भाजपा को कश्मीर और इस्लाम का दुश्मन करार दिया है।

भाजपा से इस्तीफा दें और माफी मांगे: आतंकी संगठन

आतंकी संगठन ने कहा कि भाजपा का साथ देने का मतलब इस्लाम के खिलाफ काम करना है। इसलिए कोई भी भाजपा के साथ कोई वास्ता न रखे। भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ता अपनी गतिविधिंया बंद करें।

भाजपा से इस्तीफा दें और माफी मांगे। ऐसा न करने वालों का इस्लाम व कौम का दुश्मन समझा जाएगा। उनका भी वही अंजाम होगा जो वसीम वारी ,उनके पिता और भाई का हुआ है।

वसीम वारी को बुधवार की रात को आतंकियों ने उनके घर क बाहर उनकी दुकान पर मौत के घाट उतारा था। वसीम के साथ उनके पिता और भाई भी आतंकी हमले में मारे गए हैं। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता की उनके भाई और पिता की हत्या लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने की है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों