BJP की वेबसाइट हैक! PM मोदी के वीडियो के साथ हुई छेड़छाड़
By स्वाति सिंह | Updated: March 5, 2019 12:47 IST2019-03-05T12:21:43+5:302019-03-05T12:47:24+5:30
इस बात की जानकरी कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्य स्पंदना/रम्या ने ट्वीट कर दी है।

BJP की वेबसाइट हैक! PM मोदी के वीडियो के साथ हुई छेड़छाड़
भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट (bjp।org) के खुलने में तकनीकी दिक्कत आ रही है। बीजेपी की वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद एरर का मेसेज दिख रहा है और साइट खुल नहीं रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वेबसाइट हैक की खबर चल रही है। हालांकि अभी तक बीजेपी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसके अलावा यूपी की up.bjp.org और दिल्ली की delhi.bjp.org साइट भी डाउन है।
साइट पर क्लिक करने पर एरर 522 दिखा रहा है और इसके साथ ही नीचे कनेक्शन टाइम्ड आउट का मैसेज नजर आरहा है।
वेबसाइट की रक्षा नहीं कर सकते, देश की क्या करेंगे। pic.twitter.com/CxDroSgtGk
— Zoheb ज़ोहेब زوہیب ઝોહેબ (@Zoheb_Sh) March 5, 2019
इस बात की जानकरी कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्य स्पंदना/रम्या ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा, ‘’भाईयों और बहनों, अगर आपने अभी बीजेपी की वेबसाइट नहीं देखी है तो आप सचमुच कुछ मिस कर रहे हैं। ’’
खबरों के मुताबिक ट्विटर पर कुछ स्क्रीनशॉट जारी किए गए हैं, इसमें बीजेपी की वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ तस्वीरें साझा की गई। इस तस्वीरों में पीएम जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्कल के साथ दिख रहे हैं।इसके साथ ही कुछ आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया गया है।
