लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव में भाजपा की जीत मोदी के कोविड प्रबंधन पर मुहर : नड्डा

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:48 IST

Open in App

शिमला, 21 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में उपचुनावों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कोविड प्रबंधन पर जनता की मुहर है।

भाजपा अध्यक्ष अपने गृह राज्य के दो दिन के दौरे पर हैं।

उन्होंने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए केंद्र द्वारा उठाये गये अनेक कदमों का जिक्र करते हुए बिलासपुर के लेहनू में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि नड्डा ने बाद में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के निदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तथा निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में नड्डा ने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

नड्डा ने इस बात पर संतोष जताया कि कोविड-19 के संकट के बावजूद एम्स का निर्माण अगले साल दिसंबर तक पूरा हो सकता है।

उन्होंने कहा कि इस दिसंबर में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रयास होने चाहिए।

नड्डा ने कहा कि गर्व की बात है कि हिमाचल प्रदेश के 18 डॉक्टरों का चयन एम्स के लिए किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के लिए एम्स को मंजूरी देने तथा संस्थान के निर्माण के लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा कि एम्स राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो