लाइव न्यूज़ :

भाजपा की उत्तराखंड इकाई ने बंगाल में नड्डा के काफिले पर हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: December 10, 2020 22:25 IST

Open in App

देहरादून, 10 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तराखंड इकाई ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले की बृहस्पतिवार को निंदा की और इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।

उत्तराखंड भाजपा के प्रमुख बंसीधर भगत ने कहा, ‘‘ लोकतंत्र में प्रदर्शन में कुछ भी बुरा नहीं है लेकिन जिस साजिश भरे तरीके से भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हिंसक हमला किया गया, वह कतई स्वीकार्य नहीं है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बगाल में तृणमूल कांग्रेस की वजह से कई भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादियों की जान गई है।

भगत ने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी के इशारे पर पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह हमला भाजपा के बढ़ते जनाधार देखकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मन में पनपी कुंठे का परिचायक है। ’’

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को नड्डा के काफिले पर हमला किया।

भगवा दल के नेताओं और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले में वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित कई लोग घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण