लाइव न्यूज़ :

भाजपा की ‘तिरंगा यात्रा’ हरियाणा के भिवानी से शुरू

By भाषा | Updated: August 1, 2021 18:40 IST

Open in App

(स्लग में बदलाव के साथ रिपीट)

भिवानी, एक अगस्त देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा की दो सप्ताह तक चलने वाली ‘तिरंगा यात्रा’ रविवार को हरियाणा के भिवानी से शुरू हुई। हरियाणा में भाजपा इकाई के अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने दावा किया कि इस कार्यक्रम में हजारों किसानों ने भी हिस्सा लिया।

धनखड़, राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल के साथ ‘यात्रा’ के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे और बहल से लोहारु का 30 किलोमीटर रास्ता तय किया। इस दौरान उनके ट्रैक्टर के दोनों ओर तिरंगे लगे हुए थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तिरंगा लगे ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों ने भी हिस्सा लिया।

भाजपा के मुताबिक करीब दो सप्ताह तक चलने वाली ‘यात्रा’ हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी और पार्टी के वरिष्ठ नेता इसमें शामिल होंगे।

धनखड़ ने दावा किया कि रविवार के कार्यक्रम में हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। वहीं, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध कर रहे 40 किसान संगठनों के साझा मंच संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि वह ‘यात्रा’ का विरोध नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान भाजपा-जजपा नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। बहल से ‘यात्रा’ शुरू करने से पहले भाजपा नेताओं और अन्य ने महान क्रांतिकारी भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘यात्रा’ में शामिल नेता और लोग ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे।

दो सप्ताह चलने वाली यात्रा के दौरान भाजपा नेता महान स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम सेनानियों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। धनखड़ ने कहा कि ‘तिरंगा यात्रा’ का उद्देश्य युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना का प्रवाह करना, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को रेखांकित करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है।

विपक्ष पर हमला करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘‘जो इस ‘यात्रा’ को राजनीतिक चश्मे से देखते हैं, वे अपनी संकुचित मानसिकता का प्रदर्शन कर रहे हैं।’’ उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर किसानों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

क्रिकेटIND Vs SA 5th T20I: आज क्यों नहीं खेल रहे हैं शुभमन गिल? भारत के उप-कप्तान को लेकर BCCI ने मेडिकल अपडेट जारी किया

क्रिकेटU19 Asia Cup 2025: श्रीलंका को हराकर अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुँचा भारत, PAK से होगी खिताबी जंग

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारत अधिक खबरें

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत

भारतनीतीश सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर पड़ा बुरा असर

भारतबिहार हिजाब विवादः 20 दिसंबर को डॉ नुसरत प्रवीण ज्वाइन करेंगी सरकारी नौकरी, सीएम नीतीश कुमार के समर्थन में उतरे NDA नेता, देखिए किसने क्या कहा

भारतपीएम मोदी भारत में X की नई 'सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली' रैंकिंग में सबसे आगे