लाइव न्यूज़ :

बीजेपी की टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने मांगी माफी, 'भारत माता की जय' ना कहने वालों को कहा था 'पाकिस्तानी'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 9, 2019 12:37 IST

Sonali Phogat: बीजेपी की आदमपुर सीट से उम्मीदवार सोनाली फोगाट ने आगामी हरियाणा चुनावों में भारत माता की जय ना कहने वालों को पाकिस्तानी कहने पर माफी मांगी है

Open in App

हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की उम्मीदवार और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने 'भारत माता की जय' ना बोलने वालों को पाकिस्तानी कहने के बयान पर माफी मांगी है। 

सोनाली ने 'भारत माता की जय' ना बोलने वालों को पाकिस्तानी कहने के बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि वह युवकों को सिर्फ ये समझाने की कोशिश कर रही थी कि उन्हें भारत माता की जय बोलकर देश के प्रति सम्मान जताना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अगर उनकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो वह उसके लिए माफी मांगती हैं।

भारत माता की जय ना बोलने वालों पर भड़की थीं सोनाली

बीजेपी के टिकट पर आदमपुर सीट से चुनाव लड़ रही सोनाली ने मंगलवार को बालसमंद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए 'भारत माता की जय' का नारा ना लगाने वाले कुछ युवकों पर भड़कते हुए कहा था, पाकिस्तान से आए हो क्या, अगर हिंदुस्तान से आए हो तो भारत माता की जय बोलो?'

अब सोनाली ने इस घटना पर एक वीडियो जारी करते हुए माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैं बालसमंद की बेटी हूं। जब मैंने यहां रैली में भारत माता की जय कहा, तो यहां मौजूद कुछ लड़कों ने वह बात नहीं दोहराई। मैंने पूछा कि पाकिस्तान से आए हो क्या? मैं माफी मांगती हूं कि अगर ऐसा कहने से किसी की भावनाएं आहत होती हैं।'

सोनाली का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। उन्होंने युवकों पर भड़कने के बाद भीड़ की तरफ मुड़ते हुए कहा, 'मुझे शर्म आती है कि आप जैसे लोग भी भारतीय हैं, जो लोग तुच्छ राजनीति के लिए भारत माता की जय नहीं बोलेंगे।'

सोनाली इस वीडियो में ये भी कहते हुए सुनी जा सकती हैं, 'जो लोग भारत माता की जय नहीं कह सकते उनके वोटों की कोई कीमत नहीं है।'

टिकटॉक पर चर्चित स्टार सोनाली फोगाट को बीजेपी ने आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप विश्नोई के खिलाफ उतारा है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया