लाइव न्यूज़ :

भाजपा की ठाणे इकाई पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आध्यात्मिक बैठक आयोजित करेगी

By भाषा | Updated: January 30, 2021 13:26 IST

Open in App

ठाणे, 30 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले की भाजपा इकाई स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के लिए नियमित रूप से आध्यात्मिक बैठकों का आयोजन करेगी। यह जानकारी एक पदाधिकारी ने शनिवार को दी।

भाजपा जिला-नगर प्रमुख एवं विधान पार्षद निरंजन देवखरे ने बताया कि इस पहल का लक्ष्य पार्टी काडर को उनका मन शांत रखने में मदद करना एवं ऊर्जावान बनाए रखना है।

उन्होंने कहा, ‘‘ व्यस्त राजनीतिक गतिविधियों के मद्देनजर हमारे कार्यकर्ताओं को थोड़ी मानसिक शांति की जरूरत है, इसलिए हमने उनके लिए नियमित रूप से आध्यात्मिक बैठक बुलाने का फैसला किया है।’’

देवखरे ने बताया कि इस तरह का सत्र महीने में एक बार करीब एक घंटे के लिए होगा जिसमें ‘सत्संग’ के साथ-साथ श्वास संबंधी व्यायाम एवं ध्यान का भी कार्यक्रम होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ इससे पार्टी कार्यकर्ताओं के काम करने की क्षमता बढ़ेगी एवं वे ऊर्जावान रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos