लाइव न्यूज़ :

एक दिसम्बर से भाजपा का ग्राम स्वराज अभियान, गांधी की बरसी 30 जनवरी तक चलेगा, गांव में रात्रि प्रवास करेंगे नेता

By भाषा | Updated: November 30, 2019 19:13 IST

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ग्राम स्वराज अभियान से जुडे़ मोर्चा प्रमुखों को गांव में प्रवास करने के लिए कहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि सिंह तथा बंसल ने एक से सात दिसम्बर तक प्रत्येक जिले में कार्यशाला आयाजित करने के निर्देश दिये।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी को पहुंचायेंगे तथा लाभार्थियों से भेंट करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भाजपा घर-घर जा कर फीडबैक लेने का भी काम करेगी।

भारतीय जनता पार्टी के मोर्चे ग्राम स्वराज अभियान के तहत एक दिसम्बर से प्रारम्भ होकर महात्मा गांधी की बरसी 30 जनवरी तक राष्ट्रपिता के संदेश को लेकर पैदल गांव-गांव तक पहुंचेंगे।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने ग्राम स्वराज अभियान से जुडे़ मोर्चा प्रमुखों को गांव में प्रवास करने के लिए कहा है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री व अभियान प्रभारी गोबिन्द नारायण शुक्ल ने बताया कि सिंह तथा बंसल ने एक से सात दिसम्बर तक प्रत्येक जिले में कार्यशाला आयाजित करने के निर्देश दिये।

शुकल ने बताया कि जिलों में आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में पार्टी के जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिले में निवास करने वाले मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के क्षेत्रीय पदाधिकारी व जिला पदाधिकारियों के साथ मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि दो माह तक चलने वाले अभियान में मोर्चो के पदाधिकारी आवंटित गांव के सभी बूथों पर प्रवास करते हुए बूथ समितियों के साथ बैठक करेंगे और गांव के प्रत्येक घर तक केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी को पहुंचायेंगे तथा लाभार्थियों से भेंट करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही भाजपा घर-घर जा कर फीडबैक लेने का भी काम करेगी। शुक्ल ने बताया कि अभियान के तहत केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करेंगे तथा जम्मू कश्मीर से ले कर अनुच्छेद 370 व 35ए तक की निर्णयों पर भी राय शुमारी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता, सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति का संकल्प, जल संरक्षण, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा और पर्यावरण जैसे जनसरोकार के विषयों के साथ भाजपा जनता के बीच पहुंचेगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया