लाइव न्यूज़ :

‘‘जनविरोधी नीतियों’’ के कारण भाजपा का समर्थन घट रहा : कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल

By भाषा | Updated: November 3, 2021 12:28 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, तीन नवंबर कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि विभिन्न राज्यों की विधानसभा और संसदीय सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी जनविरोधी नीतियों के कारण विशेष रूप से हिंदी पट्टी में अपनी गति खो रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया जहां कांग्रेस के अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने राजस्थान और कर्नाटक में भाजपा की मौजूदा सीटों पर भी कब्जा कर लिया। वेणुगोपाल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह स्पष्ट संकेत है कि भाजपा खासकर हिंदी पट्टी में अपनी गति खो रही है।’’

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला हुआ वहां ‘‘भाजपा को उसकी जनविरोधी नीतियों के कारण गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ा।’’

वेणुगोपाल ने ईंधन और गैस की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी की बढ़ती दर को लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल पूंजीपतियों की मदद के लिए नीतियां बना रही है।

कांग्रेस वेणुगोपाल ने ने कहा कि उपचुनाव के परिणाम मोदी सरकार की उन ‘‘जनविरोधी नीतियों’’ के खिलाफ एक फैसला है, जिसने ‘‘किसान विरोधी कानूनों के माध्यम से देश के किसानों और आम नागरिकों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को अन्यायपूर्ण तरीके से बढ़ाया।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘सरकार इस देश के गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है। लोग इस सरकार से तंग आ चुके हैं। हर बार वे धार्मिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण करके चुनाव नहीं जीत सकते। लोगों को इसका एहसास होने लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए