लाइव न्यूज़ :

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब से भाजपा का सूर्यास्त आरंभ हो गया: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:49 IST

Open in App

पणजी, 14 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि गोवा, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे जिन राज्यों में 2022 की शुरुआत में चुनाव होने है, वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘सूर्यास्त आरंभ हो गया’’ है और यह चलन पूरे देश में दिखाई देगा।

बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस को भगवा संगठन को लेकर बड़े-बड़े दावे करने के बजाय भाजपा के खिलाफ सही तरीके से लड़ना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। बनर्जी ने इस जनसभा में गोवा में आगामी चुनाव के लिए तृणमूल और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के बीच गठबंधन की औपचारिक घोषणा की। एमजीपी राज्य का सबसे पुराना क्षेत्रीय संगठन है।

उन्होंने गाोवा के अपने दौरे के दूसरे दिन यहां कहा, ‘‘आपको गोवा की रक्षा करने के लिए काम करना होगा। गोवा भारत है। यह मत सोचिए कि गोवा बहुत छोटा है। सूर्योदय गोवा में होता है। जब गोवा मुस्कुराता है, तो भारत मुस्कुराता है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘गोवा में सूर्यास्त भी होता है। भाजपा का सूर्यास्त गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब से शुरू हुआ है... यह पूरे भारत में होगा। उन्होंने लोगों को बहुत ठगा है।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवा को भाजपा से ‘‘बचाने’’ के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए, भले ही वे किसी भी धर्म या समुदाय से संबंध रखते हों। उन्होंने कहा, ‘‘गोवा को आपदा से बचाइए.... यह मेरा नारा है।’’

बनर्जी ने कहा कि तृणमूल और एमजीपी मिलकर काम करेंगी और आगामी चुनाव को जीतने से इस गठबंधन को कोई नहीं रोक सकता।

उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व वाला दल भाजपा से निपटने के केवल बड़े-बड़े दावे करता है। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के बड़े दावे करती है। पूरे देश में, आप अकेले लड़े। आप (इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल चुनाव में) हमारे खिलाफ भी लड़े। कम से कम भाजपा के खिलाफ लड़िए और उसके बाद बड़े बयान दीजिए। मैं कांग्रेस में भी थी, लेकिन मैंने इसे छोड़ा क्येांकि मैंने आपको (कांग्रेस को) भाजपा के साथ मित्रता करते देखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह