लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: भाजपा के स्टार प्रचारकों में PM मोदी, जेपी नड्डा समेत 30 नाम शामिल, जानें लिस्ट में किन्हें मिली जगह

By अनुराग आनंद | Updated: October 11, 2020 20:48 IST

भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की इस स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह एवं राम कृपाल यादव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का भी नाम शामिल है।बाबू लाल मरांडी, बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव एवं मंगल पांडेय, पार्टी सांसद मनोज तिवारी भी बीजेपी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर प्रदेश में गहमागहमी जारी है। सभी दलों ने चुनाव में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट बनाने व जारी करने का काम शुरू कर दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिये भाजपा द्वारा रविवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के कुल 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।

भाजपा द्वारा रविवार को जारी इस सूची में मोदी, नड्डा, शाह और राजनाथ के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, पार्टी के बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, स्मृति ईरानी, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, आर.के. सिंह और धर्मेन्द्र प्रधान के नाम भी शामिल हैं।

भाजपा की इस स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह एवं राम कृपाल यादव, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं बाबू लाल मरांडी, बिहार के मंत्री नंद किशोर यादव एवं मंगल पांडेय, पार्टी सांसद मनोज तिवारी, सुशील सिंह एवं छेदी पासवान, बिहार विधान परिषद सदस्य संजय पासवान, सम्राट चौधरी एवं विवेक ठाकुर, पूर्व सांसद जनक चमार तथा निवेदिता सिंह के नाम भी शामिल हैं।

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।  

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :बिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव