लाइव न्यूज़ :

भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों की शुरुआत रविवार से होगी

By भाषा | Updated: October 16, 2021 23:19 IST

Open in App

लखनऊ, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण दुरुस्त करने के मद्देनजर सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों की शुरुआत 17 अक्टूबर से करेगी।

भाजपा राज्‍य मुख्यालय से शनिवार की शाम जारी बयान में कहा गया कि भाजपा रविवार से सामाजिक सम्पर्क अभियान प्रारम्भ करेगी और पार्टी के मोर्चे अभियान के तहत सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों में ‘सबका साथ-सबका विकास-सबके विश्वास’ और सबके प्रयास से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र लेकर जन-जन से जुड़ेगें।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री और सामाजिक संपर्क अभियान की प्रभारी पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 17 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पंचायत भवन में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन अभियान की शुरुआत करेगें।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक 27 सम्मेलन आयोजित करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में राज्य में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ऐतिहासिक निर्णयों के संबंध में संवाद करेगी।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के नाम पर अलग-अलग जातियों के लोगों को प्रदेश भर से बुलाकर यहां सम्मेलन आयोजित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट