भाजपा के शेलार ने महाराष्ट्र के मंत्री पर हमले तेज किए, मुख्यमंत्री की भी आलोचना की

By भाषा | Updated: February 24, 2021 01:46 IST2021-02-24T01:46:01+5:302021-02-24T01:46:01+5:30

BJP's Shelar intensifies attack on Maharashtra minister, also criticizes Chief Minister | भाजपा के शेलार ने महाराष्ट्र के मंत्री पर हमले तेज किए, मुख्यमंत्री की भी आलोचना की

भाजपा के शेलार ने महाराष्ट्र के मंत्री पर हमले तेज किए, मुख्यमंत्री की भी आलोचना की

मुंबई, 23 फरवरी महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा ने पुणे में एक युवती की मौत से कथित रूप से जुड़े होने को लेकर शिवसेना कोटे के मंत्री संजय राठौड़ पर हमले तेज़ कर दिए। पार्टी ने इस मामले में मंत्री को कथित रूप से बचाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की भी आलोचना की है।

राठौड़ ने 23 वर्षीय युवती की मौत से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया है। लड़की की मौत आठ फरवरी को पुणे के हडपसर क्षेत्र में इमारत से गिरने की वजह से हुई थी।

राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने ठाकरे से जानना चाहा कि वह मुद्दे पर चुप क्यों हैं। ठाकरे ही शिवसेना के भी प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ठाकरे मुद्दे पर चुप हैं वो यह दर्शाता है कि वह राठौड़ का समर्थन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's Shelar intensifies attack on Maharashtra minister, also criticizes Chief Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे