खेती को लेकर भाजपा की नासमझी सामने आई: पायलट

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:59 IST2021-01-23T16:59:26+5:302021-01-23T16:59:26+5:30

BJP's senselessness about farming came to light: Pilot | खेती को लेकर भाजपा की नासमझी सामने आई: पायलट

खेती को लेकर भाजपा की नासमझी सामने आई: पायलट

जयपुर, 23 जनवरी राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आंदोलन कर रहे किसानों के साथ बातचीत बार-बार विफल होने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शनिवार को कहा कि इससे खेती के प्रति भाजपा की नासमझी सामने आई है।

पायलट ने ट्वीट किया,‘‘ केंद्र सरकार व किसानों के मध्य लगातार असफल हो रही वार्ताओं ने अन्नदाताओं के अधिकारों एवं खेती के प्रति भाजपा की नासमझी को जगजाहिर कर दिया है।’’

उल्लेखनीय है कि तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं।

पायलट ने आगे कहा,‘‘किसानों की मांगों को अस्वीकार व न्याय की पुकार का दमन कर केंद्र सरकार ने देश की गरिमा व लोकतांत्रिक व्यवस्था को आहत किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's senselessness about farming came to light: Pilot

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे