लाइव न्यूज़ :

भाजपा के सेल्वम पुडुचेरी विधानसभा के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए

By भाषा | Updated: June 16, 2021 17:23 IST

Open in App

पुडुचेरी, 16 जून भाजपा विधायक ‘एम्बालम’ आर सेल्वम को बुधवार को यहां पुडुचेरी विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के. लक्ष्मीनारायणन ने सेल्वम के सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा कर दी। विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सेल्वम ने सभी सदस्यों से सदन के संचालन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही का सफल संचालन सभी सदस्यों के सहयोग पर निर्भर करता है।

सेल्वम ने कहा कि सदस्य आम तौर पर इस केंद्रशासित प्रदेश और खासतौर पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक सुझाव के साथ सामने आ सकते हैं। सेल्वम मनावेली निर्वाचन क्षेत्र से सदन में निर्वाचित हुए और वह पहले विधायकों में से एक हैं।

अध्यक्ष पद के लिए कल दोपहर 12 बजे तक केवल सेल्वम का नामांकन मिला था। अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन देने की समयसीमा मंगलवार दोपहर 12 बजे तक थी।

सेल्वम केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा के 21वें अध्यक्ष हैं। चूंकि अध्यक्ष का निर्वाचन ही आज की सदन की बैठक का एकमात्र एजेंडा था इसलिए, निर्वाचन के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी। एम्बालम सेल्वम का पैतृक स्थान है इसलिए उन्हें ‘एम्बालम’ सेल्वम कहा जाता है।

एआईएनआरसी और भाजपा यहां राजग के घटक दल हैं और उन्होंने सरकार बनायी है। एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने सात मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

एआईएनआरसी के 10 और भाजपा के छह विधायक हैं। केंद्र द्वारा नामित तीन अन्य सदस्य एआईएनआरसी की अगुवाई वाले राजग का समर्थन कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos