लाइव न्यूज़ :

भाजपा के 'सशक्त मंडल अभियान' की शुरूआत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:15 IST

Open in App

जयपुर, सात अगस्त भाजपा के 'सशक्त मण्डल अभियान' की शुरूआत शनिवार को यहां हुई जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा बूथ, मण्डल व शक्ति केन्द्र की संरचना को सुदृढ करने का हमें कार्य करना है।

सिंह ने राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि भारतवर्ष में भाजपा के अग्रणी सशक्त मण्डल अभियान का आगाज राजस्थान से हुआ है, जो पार्टी की मजबूती के लिये बहुत अच्छी पहल है और यह मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा जिला, मंडल और बूथों पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार आंदोलन, धरने प्रदर्शन कर रही है और पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है, आगामी दिनों में पार्टी और बड़ा जन आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा,' आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार में आएगी, ऐसा हमें पूर्ण विश्वास है।'

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि ने कहा कि सभी सवालों का जवाब एक सशक्त संगठन होता है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सशक्त मंडल कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल, बूथ व पन्ना इकाइयों की मजबूती के लिये राज्य भर में विशेष कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भी विचार रखे। इस दौरान सशक्त मंडल कार्यशाला अभियान की पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए