भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह जयपुर पहुंचे

By भाषा | Updated: September 8, 2021 16:22 IST2021-09-08T16:22:38+5:302021-09-08T16:22:38+5:30

BJP's Rajasthan in-charge Arun Singh reached Jaipur | भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह जयपुर पहुंचे

भाजपा के राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह जयपुर पहुंचे

जयपुर, आठ सितंबर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह दो दिन के संगठनात्मक प्रवास पर बुधवार दोपहर जयपुर पहुंचे।

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश प्रभारी सिंह भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों, मोर्चा और प्रकोष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां भी मौजूद रहेंगे।

हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत में सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में विकास थम गया है और कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's Rajasthan in-charge Arun Singh reached Jaipur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे