लाइव न्यूज़ :

भाजपा की पंजाब इकाई ने पेट्रोल, डीजल पर वैट कम नहीं करने के लिए चन्नी सरकार पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 6, 2021 20:35 IST

Open in App

चंडीगढ़, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने राज्य में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) कम नहीं करने के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार की शनिवार को निंदा की।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने दिवाली से पहले पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाकर लोगों को राहत दी है।

शर्मा ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों ने भी ईंधन पर वैट घटाया जिससे पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कमी आई। उन्होंने कहा कि लेकिन पंजाब में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने ईंधन पर कर कम नहीं किया है।

उन्होंने चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार पर लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। शर्मा ने एक बयान में पूछा, ‘‘पंजाब सरकार ईंधन पर वैट कम करके लोगों को राहत क्यों नहीं दे रही है।’’

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में उत्पाद शुल्क और वैट में कमी के बाद पेट्रोल और डीजल की दर 94.23 रुपये और 80.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है। उन्होंने पंजाब सरकार से ईंधन की दरों को चंडीगढ़ के बराबर करने की मांग की।

भाजपा की राज्य इकाई के महासचिव सुभाष शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी को पत्र लिखकर पेट्रोल-डीजल पर कर कम करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए