लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में टीकाकरण केंद्रों पर मोदी की तस्वीर नहीं होने को लेकर भाजपा का विरोध जारी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:21 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 जून ओडिशा में विपक्षी दल भाजपा ने राज्य में कोविड रोधी टीकाकरण स्थलों पर होर्डिंग और पोस्टरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर न होने का अपना विरोध जारी रखा है। संबंधित होर्डिंग और पोस्टरों में केवल मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तस्वीर है।

भाजपा ने राज्य सरकार से टीकाकरण केंद्रों पर लगाए जाने वाले सभी विज्ञापनों में मोदी की तस्वीर शामिल करने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने टीकाकरण प्रक्रिया की देखरेख के लिए बालासोर में गांधी स्मृति भवन स्थित टीकाकरण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मोदी ‘‘इतना बड़ा टीकाकरण अभियान को शुरू करने के लिए सार्वभौमिक प्रशंसा के पात्र हैं।’’

सारंगी लोकसभा में बालासोर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दोनों दल दो दिन पहले भी इस मामले को लेकर आमने-सामने आ गए थे।

भाजपा सांसद अपराजिता सारंगी ने बुधवार को कहा कि ओडिशा सरकार जब कोरोना वायरस रोधी टीके खरीदने में "विफल" रही तो उसने केंद्र सरकार का समर्थन मांगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा के मुख्यमंत्री के बचाव में आए।’’

भाजपा नेता ने यहां एक टीकाकरण केंद्र के अपने दौरे की तस्वीरों के साथ पोस्ट किया, ‘‘बुनियादी शिष्टाचार की मांग है कि राज्य सरकार द्वारा सभी टीकाकरण स्थलों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर लगाई जाए।’’

भुवनेश्वर की सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का पोस्टर नहीं लगाया जाना राज्य सरकार की ‘‘असुरक्षा और संकीर्णता की पराकाष्ठा’’ है।

वहीं, बीजद नेता सस्मित पात्रा ने अपराजिता सारंगी की आलोचना की और उनपर ‘‘शर्मनाक’’ और ‘‘तुच्छ’’ राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में लाभार्थियों को दिए गए प्रत्येक कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र पर मोदी की तस्वीर है।

पात्रा ने अपराजिता सारंगी को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जबकि हर पार्टी इसे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है, बीजद ने कभी इसपर राजनीति नहीं की।’’

उन्होंने रेखांकित किया कि पटनायक का राज्य भर में फैलाया गया संदेश मास्क का उपयोग करने और कोविड​-उपयुक्त व्यवहार सुनिश्चित करने के संबंध में है। उन्होंने कहा कि इसका टीकाकरण से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

बीजद प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसको लेकर राजनीति करना तुच्छ और शर्मनाक है। मुझे डर है कि आप (अपराजिता सारंगी) अपनी राजनीतिक प्रासंगिकता को लेकर असुरक्षित हो सकती हैं और संकीर्ण सोच वाली राजनीति कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल