लाइव न्यूज़ :

युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं देने को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

By भाषा | Updated: September 22, 2021 14:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं देने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दावा किया कि केजरीवाल नीत आम आदमी सरकार ने पिछले सात साल के अपने शासन में शहर के करीब 400 युवाओं को ही बेराजगारी भत्ता दिया है।

गुप्ता ने कहा, ‘‘ केजरीवाल अब बेराजगारी भत्ते का वादा कर रहे हैं, जब उनकी पार्टी पंजाब, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दिल्ली में ऐसा क्यों नहीं किया, जहां 14 लाख पंजीकृत बेरोजगार युवा हैं।’’

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने हाल ही में अपने उत्तराखंड और गोवा दौरे पर उनकी सरकार के वहां सत्ता में आने पर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रदर्शन कर रहे भाजपा के कार्यकर्ता चांदगीराम अखाड़े से फ्लैगस्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के आवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें एक अवरोधक के पास रोक दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह