लाइव न्यूज़ :

विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी : पूनिया

By भाषा | Updated: March 17, 2021 20:35 IST

Open in App

जयपुर, 17 मार्च भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को कहा कि पार्टी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है।

पूनिया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा पहले से ही पूरी तरह से तैयार थी और है, हम लोगों ने जमीनी तौर पर पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती से खड़ा करने का संगठनात्मक कार्य पूरा कर लिया है।

उन्होंने कहा कि वह खुद चारों विधानसभा क्षेत्रों के दौरे कर वहां के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कार्यकर्ता सम्मेलनों में संवाद कर चुके हैं। पूनिया ने कहा,' सभी जगह पार्टी पूरी तरह मजबूत है, कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भाजपा सभी सीटें जीतेगी।'

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों राजसमंद, सहाड़ा व सुजानगढ़ पर उप चुनाव के लिए कार्यक्रम मंगलवार को जारी किया जिसके तहत यहां 17 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, भाजपा के हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां चिंकारा कैंटीन से कलक्ट्रेट तक पैदल जुलूस निकाला और राज्य सरकार के दो साल के 'कुशासन' खिलाफ प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल