लाइव न्यूज़ :

छल-बल पर चल रही है भाजपा की राजनीति : अखिलेश

By भाषा | Updated: June 29, 2021 20:17 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जून समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर जनता के हर भरोसे को तोड़ने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाली भाजपा की सियासत सिर्फ छल-बल और प्रलोभन के दम पर चल रही है।

अखिलेश ने यहां एक बयान में भाजपा पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा ''सच तो यह है कि भाजपा को विकास में नहीं बल्कि विनाश में रूचि है। संविधान और नैतिक मूल्यों में उसकी आस्था नहीं है। उसने जनता के हर भरोसे को तोड़ा है। लोगों की भावना से खिलवाड़ किया है। छल-बल और प्रलोभन के बल पर उसकी राजनीति चल रही है।''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश को भयमुक्त बनाने का भरोसा देकर भाजपा ने सत्ता हथिया तो ली मगर जनता का कोई भला नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में साढ़े चार साल में प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया और सत्ता संरक्षित अपराधी तो बेखौफ अवांछनीय गतिविधियों में संलिप्त रहे, पुलिस तंत्र ने भी जनता को उत्पीड़न करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि आगरा में कोल्ड स्टोरेज मालिक के बेटे के अपहरण के बाद हत्या की घटना से लोग स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रख्यात शायर मुनव्वर राना के बेटे पर दिनदहाड़े गोली चली। उन्होंने कहा कि बेटी से छेड़छाड़ को रोकने पर पिता-भाइयों की हत्या की कई वारदातें हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब और अवैध खनन के धंधे में लगे अपराधी प्रवृत्ति के तत्वों ने कितने ही पुलिसकर्मियों एवं अफसरों की जान ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों बाहर हुए गिल, 2025 में 13 टी20 मैच, 183 गेंद और 263 रन, केवल 4 छक्के?, किशन से ऐसे मात खा गए टेस्ट कप्तान?

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

क्रिकेटरन बनाने में फेल टेस्ट-वनडे कप्तान गिल?, टी20 विश्व कप से बाहर, क्या बोले सूर्यकुमार और अजित

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad Announcement: इशान किशन की कहानी?, SMAT में 517 रन और टी20 विश्व कप में ऐसी एंट्री, पिता प्रणव पांडेय क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्की500 करोड़ क्लब में एंट्री! ‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

भारत अधिक खबरें

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी