लाइव न्यूज़ :

निकाय चुनाव में अपेक्षित नहीं रहा भाजपा का प्रदर्शन : पूनियां

By भाषा | Updated: December 14, 2020 20:40 IST

Open in App

जयपुर, 14 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने सोमवार को कहा कि जिन 50 नगर निकायों में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए हैं वहां पार्टी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई है और उन क्षेत्रों में अधिक मजबूती से काम किए जाने की आवश्यकता है।

पूनियां ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा 50 निकायों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई, यद्यपि इनमें अधिकांश पूर्वी राजस्थान, भरतपुर संभाग सहित वो 40 क्षेत्र हैं जहाँ विगत विधानसभा चुनाव में भी हमें जीत नहीं मिली थी। इस पूरे संभाग में मात्र एक विधायक है और भविष्य में यहाँ मजबूती से काम करने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस के पास भी खुश होने का खास कारण नहीं है क्योंकि सत्ता में रहते हुए भी उसे 50 में से मात्र 14 निकायों में बहुमत मिला है और निर्दलियों ने सत्ता पर बढ़त बनाई है।

पूनियां ने कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुन्दनपुर द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखे गये कथित पत्र को लेकर भी कटाक्ष किया है। पूनियां के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत बताएं कि उनके ' मंत्रिमण्डल में ये कौनसी खरपतवार है जिसका जिक्र कांग्रेस के विधायक ने अपने पत्र में किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए