गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास का दर्शाता है: नड्डा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:00 IST2021-10-05T19:00:49+5:302021-10-05T19:00:49+5:30

BJP's performance in Gujarat Local Bodies, Gandhinagar Municipal Corporation elections shows public confidence in PM: Nadda | गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास का दर्शाता है: नड्डा

गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन प्रधानमंत्री के प्रति जनता के विश्वास का दर्शाता है: नड्डा

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को गुजरात स्थानीय निकायों और गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों में जनता का विश्वास बताया।

भाजपा ने जीएमसी में अपनी सत्ता बरकरार रखी और दो अन्य नगर निकायों में जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने भगवा पार्टी से देवभूमि-द्वारका जिले में भानवड नगरपालिका को छीन लिया।

नड्डा ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘ये परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की जन-कल्याणकारी नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाता है। मैं पुनः विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा की सरकार प्रदेश के सतत विकास और जनता से किए सभी वादों को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।’’

इन चुनावों में भाजपा को मिले बहुमत के लिए नड्डा ने गुजरात की जनता के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हाल में राज्य में अचानक मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट को बदले जाने के बाद जीएमसी चुनाव को भाजपा की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा था। जीएमसी की कुल 44 सीटों में से भाजपा ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को दो और आप को एक सीट मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: BJP's performance in Gujarat Local Bodies, Gandhinagar Municipal Corporation elections shows public confidence in PM: Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे