लाइव न्यूज़ :

रास्ता बदलने पर मुर्शिदाबाद में कुछ देर के लिए रोकी गई भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’

By भाषा | Updated: February 8, 2021 17:36 IST

Open in App

कोलकाता, आठ फरवरी पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ को सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले में आगे बढ़ने से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया क्योंकि “अनुरोध किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता, संवेदनशील रास्ते से यात्रा लेकर जा रहे थे।”

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला भाजपा अध्यक्ष गौरीशंकर घोष ने दावा किया कि पार्टी ने प्रशासन को पहले ही सूचित किया था कि उक्त मार्ग से यात्रा निकाली जाएगी लेकिन तब “कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई थी।”

पुलिस के साथ बातचीत करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से यात्रा लेकर गए क्योंकि वह “किसी अप्रिय घटना से बचना चाहते थे।”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पे नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था।

इसके तहत नाकाशिपाड़ा से होते हुए सात फरवरी को यात्रा मुर्शिदाबाद पहुंची।

अधिकारी ने कहा, “रथ बहरामपुर जा रहा था और उसे हरिहरपुर होते हुए एक खास रास्ते पर न जाने को कहा गया क्योंकि वहां कुछ संवेदनशील इलाके हैं। रथ को बेलडांगा पर रोक दिया गया क्योंकि यह भारत सेवाश्रम संघ से गुजर रहा था।”

घोष ने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया था।

प्रदेश भाजपा नेता कल्याण चौबे ने कहा, “हमने यात्रा का मार्ग तय करने से पहले पुलिस से चर्चा की थी। जब हमें बेलडांगा पर रोक दिया गया तो आश्चर्य हुआ। हम तीन घंटे सड़क पर बैठे रहे।”

उन्होंने कहा, “बाद में पुलिस के सुझाव पर हमने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 का रास्ता पकड़ा क्योंकि हम किसी अप्रिय घटना को नहीं होने देना चाहते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे