Bjp New President: भाजपा अध्यक्ष चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्षों का चयन?, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा की बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 17, 2025 21:28 IST2025-04-17T21:27:06+5:302025-04-17T21:28:02+5:30

bjp’s new president: बिहार में इस साल के अंत में, जबकि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में अगले वर्ष की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

bjp’s new president Selection state presidents before BJP president election Meeting PM Narendra Modi, Amit Shah, Rajnath Singh and JP Nadda | Bjp New President: भाजपा अध्यक्ष चुनाव से पहले प्रदेश अध्यक्षों का चयन?, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा की बैठक

file photo

Highlightsतीन साल के कार्यकाल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे।विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।अब तक करीब 15 प्रदेश इकाइयों के नये अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले आने वाले दिनों में पार्टी की कई प्रदेश इकाइयों के प्रमुखों का चयन कर सकती है। भाजपा सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने पिछले कुछ दिनों में विचार-विमर्श किया है, जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि ज्यादातर राज्यों में संगठनात्मक बदलाव के लिए जारी कवायद जल्द ही पूरी हो जाएगी। भाजपा के संविधान के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने से पहले पार्टी को अपनी 37 प्रदेश इकाइयों में से 19 में संगठनात्मक चुनाव पूरे करने होंगे और नये अध्यक्षों की नियुक्ति करनी होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा ने बूथ स्तर से लेकर संगठन स्तर तक विभिन्न स्तरों पर नये पदाधिकारियों के चुनाव से पहले पिछले साल सितंबर में अपना राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसके बाद से अब तक करीब 15 प्रदेश इकाइयों के नये अध्यक्ष चुने जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हालांकि, पार्टी ने उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और गुजरात जैसे कई बड़े राज्यों में अपने नये प्रदेश अध्यक्ष का चयन अभी भी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के चयन के सिलसिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से विचार-विमर्श की प्रक्रिया लगातार जारी है।

भाजपा के एक नेता ने कहा, “कुछ प्रदेश इकाइयों के अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाने के बाद नड्डा की जगह नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।” उन्होंने माना कि यह पूरी प्रक्रिया काफी लंबी खिंच गई है। नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की कवायद के दौरान विभिन्न राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी आलाकमान के जहन में होंगे।

बिहार में इस साल के अंत में, जबकि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में अगले वर्ष की पहली छमाही में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। नड्डा फरवरी 2020 में तीन साल के कार्यकाल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। हालांकि, लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।

Web Title: bjp’s new president Selection state presidents before BJP president election Meeting PM Narendra Modi, Amit Shah, Rajnath Singh and JP Nadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे