लाइव न्यूज़ :

भाजपा का नया कश्मीर का झांसा अब मजाक बन गया है : गुपकर घोषणापत्र गठबंधन

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:48 IST

Open in App

श्रीनगर, चार अगस्त जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उसे दो केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने की दूसरी वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) ने बुधवार को कहा कि भाजपा का ''नया कश्मीर'' का झांसा एक मजाक बन गया है और लोगों ने अगस्त 2019 के कदम की निरर्थकता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है।

गठबंधन ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से एकजुट होने की अपील की और कहा, ''हम हार नहीं मानेंगे बल्कि हर अवसर का उपयोग करके शांतिपूर्ण व कानूनी तरीकों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिये संघर्ष जारी रखेंगे।''

पीएजीडी के प्रवक्ता व माकपा के वरिष्ठ नेता एम वाई तारिगामी ने यहां एक बयान में कहा, ''पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त कर भारत के संविधान पर हुए अभूतपूर्व हमले के दो साल पूरे होने वाले हैं, जिससे भारत संघ के साथ हमारे संबंधों को बहुत नुकसान पहुंचा। जम्मू-कश्मीर के संविधान को ध्वस्त करके सरकार ने संवैधानिकता की सभी सीमाएं पार कर दीं।''

नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) समेत जम्मू-कश्मीर के मुख्यधारा के विभिन्न दलों के गठबंधन पीएजीडी (गुपकर) ने कहा कि वह आशा करता है कि केन्द्र सरकार को पांच अगस्त 2019 के अपने निर्णय की निरर्थकता का अहसास होगा।

पीएजीडी नेता ने कहा, ''भाजपा के नया कश्मीर का झांसा अब एक मजाक बन गया है। जनता ने सत्ता पर काबिज लोगों से सवाल करना शुरू कर दिया है कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर को तबाह करके क्या हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे